दादा की उंगली पड़कर जा रही पांच वर्षीय मासूम ब’च्ची की अ’नियंत्रित वाहन की चपेट में आने से मौ’त, दादा घायल

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के सोनपुर थाना अंतर्गत बाकरपुर गांव स्थित कुशवाहा चौक के समीप मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. मृत बच्ची जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव निवासी सुजीत कुमार साह की पांच वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि लक्ष्मी घर के समीप अपने दादा के साथ कुछ खरीदने के लिए बाजार जा रही थी.

तभी, अनियंत्रित वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण बच्ची की मौत जहां मौके पर हो गई, वही दादा भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां, उनका उपचार चल रहा है. वही दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकलने में सफल रहा. सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. उस दौरान मृत बच्ची के पिता ने बताया कि वह अपने दादा रघुनाथ साह के साथ बाजार कुछ खरीदने के लिए गई थी. जहां अनियंत्रित वाहन ने बच्ची को कुचल दिया. जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *