दबंगई: पुलिस में शिकायत करोगे तो फिर पीटेंगे ; घर में घुस किया जानलेवा हमला

0 minutes, 1 second Read

Add

SARAN DESK – छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन नगर मोहल्ला में एक दबंग युवक के द्वारा एक व्यवसायी के साथ मारपीट की गई. वहीं पुलिस में शिकायत करने की बात पर उसके द्वारा पुनः उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई और उसके घर में घुसकर उसके सिर पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला किया गया. जख्मी युवक नगर थाना क्षेत्र के मोहन नगर मोहल्ला स्वर्गीय कपिल देव प्रसाद के 52 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार बताये गये हैं. मारपीट के बाद गंभीर स्थिति में उनको परिवार वालों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया.

 

उपचार के उपरांत जख्मी के द्वारा नगर थाना में उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. थाना को दिए गए अपने आवेदन में उनके द्वारा अपने पड़ोसी पेघा राय के पुत्र दीपक राय के साथ कुछ अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जख्मी के द्वारा बताया गया कि वह दबंग है और इसके पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुका है. जिसको लेकर उनके द्वारा कहा गया कि पुलिस में कंप्लेन किया जाएगा. इस पर वह उग्र हो गया और कुछ अन्य लोगों के साथ उनके घर पर पहुंचा और उनके ऊपर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया. जिसके कारण वह लहुलुहान हो गए. वही चीखने-चिल्लाने के बाद वे लोग घर से भाग गए.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *