कोर्ट में गवाही देने पहुंचे जदयू प्रदेश सचिव को हत्याभियुक्तों ने मारपीट कर सिर फोड़ा ;एसपी से लगाई गुहार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण में अपराधी बेखौफ हो चले हैं. हत्या, लूट, डकैती की वारदातों को अंजाम देने के बाद अब पुलिस पर भी हमले कर रहे हैं. वहीं अपराधियों ने सत्ताधारी जदयू के प्रदेश सचिव पर भी कोर्ट परिसर में हमला किया है. छपरा कोर्ट में गवाही देने पहुंचे जदयू के प्रदेश सचिव के ऊपर हत्याभियुक्तों ने हमला कर दिया और मारपीट कर सिर फोड़ दिया. जिसके बाद उनके द्वारा एसपी डॉक्टर कुमार आशीष से गुहार लगाते हुए नगर थाना में आवेदन दिया गया है. जिसमें करीब दर्जनभर लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. जख्मी नेता जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठोरी गांव निवासी स्वर्गीय अलादेव सिंह के 31 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार सिंह बताए गए हैं.

Add

जो कि फिलहाल जदयू के प्रदेश सचिव हैं. उनके द्वारा नगर थाना को दिए आवेदन में अपने गांव के ही जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नीरज सिंह, नवनीत सिंह रणधीर सिंह, राजकुमार सिंह, रितेश सिंह व अंकित सिंह सहित दर्जनभर लोगों को आरोपित किया गया है. जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनके भाई धनंजय सिंह की वर्ष 2022 में उक्त अभियुक्तों के द्वारा हत्या कर दी गई थी. जिसमें वह सूचक है. उसी केस के सिलसिले में वह 20 मार्च को छपरा कोर्ट में गवाही देने के लिए पहुंचे थे, जहां गवाही देने के बाद निकलते के साथ ही हत्याभियुक्तों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया. किसी तरह वह बच बचा के भागे और नगर थाना में आवेदन दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *