चोरों का आतंक : 2 महीने में एक प्रखंड के 17 घरों से लाखों की चोरी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भय और आक्रोश बढ़ता जा रहा है. 21 मई से शुरू हुआ चोरी का यह सिलसिला दो माह के अंदर अब तक लगभग 17 घरों तक पहुंच गया है. जो कि अमनौर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. हैरानी की बात यह है कि अमनौर पुलिस हर दिन गस्ती कर रही है. गिरफ्तारी हो रही है. पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है. इसके बावजूद चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. विगत रात्रि एक बार फिर अज्ञात चोरों ने धर्मपुर जाफर पंचायत के सारण तटबंध स्थित परसुरामपुर गांव में नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ राम बाबू सिंह व सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के एक बंद घर समेत दो घरों में घुस लाखो रुपये के गहना व कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए.

Add

घर वाले सुबह उठ घर मे घुम देखा तो तीनो रूम का ताला टूटा हुआ था. घर मे रखे अलमीरा व पेटी टूटा पाया. चारो तरफ समान बिखरा देख शोर मचाया. लोग जुटे तभी बगल के सत्येंद्र सिंह का बन्द घर का ताला टूटा दिखा. ये सभी लोग पटना रहते है. चोर घर के पिछवाड़े से अंदर घुसे थे. इनके घरों में अलमीरा पेटी ड्रम अटैची तोड़कर लाखो के सम्पति चोरी होने का अनुमान है. सूचना मिलते ही अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच घटना की तहकीकात शुरु कर दिया. सत्येंद्र सिंह अभी पटना से नही पहुंचे थे. वहीं राम बाबू सिंह ने घटना को लेकर अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह घर के बरामदे में सोए हुए थे. अंदर से ताला लगा बन्द किये हुए थे. चोर घर के छत के सहारे घर मे घुसे दो कमरों में रखे अलमीरा को तोड़कर एक सोने की चैन दो भरी का,चांदी का सिक्का 15 पीस, दो सोने की अंगुठी, एक ताक पात ढोलना लेकर फरार हो गये. इन्होंने लिखित आवेदन में बताया है कि सात से आठ लाख रुपया की सम्पत्ति चोर ले उड़े. वह घर मे अकेले थे और सभी परिजन बाहर रहते है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *