चोरी व छिनतई की मोबाईल का करता था खरीद-बिक्री ; गुप्त सूचना पर दुकानदार को पुलिस ने पकड़ा

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के भेल्दी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी व छिनतई की मोबाईल का खरीद-बिक्री करने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 10 मोबाइल बरामद किया गया है. बताते चलें कि भेल्दी थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि भेल्दी थानान्तर्गत सोनहो बाज़ार अवस्थित हरिशंकर मोबाईल दूकान में चोरी/छिनतई का मोबाईल का खरीद-बिक्री होता है. उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस दल द्वारा उक्त मोबाईल दुकान का छापामारी किया गया. छापामारी व पूछताछ के क्रम में हरिशंकर महतो द्वारा स्वीकार किया गया कि उसके दुकान में सभी मोबाईल या तो चोरी का है या छिनतई का है,

जिसे वे कम दाम में खरीद कर मुनाफा पर बेच देता है. चोरी/छिनतई के मोबाईल का आदतन खरीद-फरोख्त करने के आरोप में उक्त दुकानदार भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो गांव निवासी रामचंद्र महतो के 25 वर्षीय पुत्र हरिशंकर महतो को गिरफ्तार किया गया है. उसके दुकान से 10 चोरी/छिनतई का मोबाईल बरामद किया गया. इस संबंध में भेल्दी थाना कांड संख्या- 221/ 24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. छापामारी टीम में स०अ०नि० रुपुन्जय कुमार, भेल्दी थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *