चो’री की मूर्ति लेकर पहुंचे चार त’स्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मांझी रेलवे स्टेशन के समीप चोरी कर लाई गई मूर्ति की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से इकट्ठा हुए चार तस्करों को मांझी थाना पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने भगवान बुद्ध की ग्यारह इंच लम्बी पीतल की मूर्ति तथा चार मोबाइल जब्त किया है. गिरफ्तार तस्करों ने बताया है कि वे लोग मंदिरों से मूर्ति चुराकर अलकतरा तथा घुल आदि के सहारे मूर्ति को सैकड़ों वर्ष पुरानी अष्टधातु अथवा सोने की कीमती मूर्ति बताकर भोले-भाले लोगों को पहले अपने झांसे में लेते हैं तथा बाद में भोले-भाले लोगों से मोटी रकम ऐंठ कर वैसे लोगों को बेवकूफ बनाते हैं.

तस्करों ने बताया कि यही उनकी आमदनी का जरिया है. मांझी के थानाध्यक्ष अमित कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ चलाए गए गिरफ्तारी अभियान में पकड़े गए तस्करों में दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा कोहड़ा बाजार निवासी जय मंगल सिंह का पुत्र प्रिन्स कुमार, चमरहिया गांव निवासी कामेश्वर राय का पुत्र मनीष कुमार राय, मशरक थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह का पुत्र प्रियांशु कुमार एवम बनसोही गांव निवासी महेश्वर सिंह का पुत्र गोलू कुमार सिंह शामिल हैं. इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार चारों तस्करों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *