छेड़खानी का विरोध करने पर चाचा को चाकू घोंप किया गंभीर ; भर्ती

0 minutes, 1 second Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के रिविलगंज थाना अंतर्गत नवीगंज बिनटोली गांव में बीती रात छेड़खानी का विरोध करने को लेकर हुई चाकू बाजी में एक युवक को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया. जख्मी युवक को आनन-फानन में परिवार वालों ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. जिसके बाद परिजन बेहतर उपचार के लिए उसे निजी क्लिनिक ले गये, जहां उसका उपचार जारी है. जख्मी युवक रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवीगंज बिनटोली निवासी कुशार चौधरी का 34 वर्षीय पुत्र लगन चौधरी बताया गया है, जिसके पेट में चाकू लगा है.

इस घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि बलु कुमार के द्वारा उनकी भतीजी के साथ छेड़खानी किया गया था जिसको लेकर वह उसे समझाने गए तो बलु कुमार मारपीट पर उतारू हो गया और चाकू निकाल कर उनके पेट में घोंप दिया. जिसके बाद चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वे लोग वहां पहुंचे और उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *