छपरा से जम्मूतवी के लिए वाया थावे चलेगी ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस ट्रेन ; जाने किस दिन व किस समय खुलेगी यह ट्रेन

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – .रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 05193 /05194 छपरा-जम्मूतवी-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन किया जा रहा है. गाड़ी संख्या 05193 छपरा-जम्मूतवी साप्ताहिक एक्सप्रेस छपरा 06 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को तथा गाड़ी संख्या 05194 जम्मूतवी-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 08 अप्रैल से 15 जूलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 15 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा.


गाड़ी संख्या 05193 छपरा-जम्मूतवी साप्ताहिक एक्सप्रेस छपरा 06 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 14.12 बजे, दिघवा दुबौली 15.34 बजे, थावे से 17.05 बजे, पडरौना से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे,बस्ती से 21.59 बजे, गोण्डा से 23.25 बजे छूटकर दूसरे दिन सीतापुर से 03.10 बजे, शाहजहांपुर से 05.00 बजे, बरेली से 05.57 बजे, मुरादाबाद से 07.58 बजे, लक्सर से 09.46 बजे, रुड़की से 10.14 बजे, सहारनपुर से 11.30 बजे, यमुनानगरी जगाधरी 11.59 बजे, अम्बाला कैण्ट से 12.55 बजे, लुधियाना से 14.33 बजे, जालंधर कैण्ट 15.30 बजे, पठानकोट कैण्ट 19.00 बजे, कठुआ से 19.32 बजे छुटकर 23.00 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी.


वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05194 जम्मूतवी-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 08 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को जम्मूतवी से 01.20 बजे प्रस्थान कर कठुआ से 02.22 बजे, पठानकोट कैण्ट से 03.00 बजे, जालंधर कैण्ट से 05.00 बजे, लुधियाना से 06.00 बजे, अम्बाला कैण्ट से 08.25 बजे, यमुनानगरी जगाधरी 09.20 बजे, सहारनपुर से 10.50 बजे,रुड़की से 11.42 बजे, लक्सर से 12.07 बजे, मुरादाबाद 15.30 बजे, बरेली से 17.02 बजे, शाहजहांपुर से 18.30 बजे, सीतापुर से 20.25 बजे, गोण्डा से 23.35 बजे छूटकर दूसरे दिन बस्ती से 01.05 बजे, गोरखपुर से 02.35 बजे, कप्तानगंज से 03.32 बजे, पडरौना से 04.12 बजे, थावे से 06.00 बजे, दिघवा दुबौली से 06.57 बजे, छपरा कचहरी से 08.35 बजे छूटकर 09.15 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी.

Add
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 05, साधारण द्वितीय श्रेणी के चेयरकार 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी के 02 तथा एस0एल0आर0 डी के 01 तथा जेनरेटर सह लगेज यान के 01 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *