छपरा सदर अस्पताल में मरीज के परिजन की हुई पि’टाई ; पहुंची 112 डायल पुलिस

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा सदर अस्पताल में गुरुवार की संध्या उस समय अफरातफरी मच गई जब एक मरीज के परिजन को कुछ लोगों ने जमकर पीट दिया. जिसके कारण अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मची रही. जिसके बाद पीड़ित के परिवार वालों के द्वारा इस घटना की सूचना 112 डालकर पुलिस को दी गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया. बताते चलें कि शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढा बाजार समिति निवासी धीरज साह की पत्नी रूबी देवी छत से गिरकर घायल हो गई थी जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

जहां किसी बात को लेकर अस्पताल में मौजूद कुछ प्राइवेट कर्मियों से उनकी बहस हो गई थी. जिसको लेकर कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस संदर्भ में धीरज साह ने बताया कि मेरी पत्नी गुरुवार को अचानक छत से गिर गई. जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये थे. जहां इलाज में लापरवाही बरती गई. उसी क्रम में वहां मौजूद निजी कर्मियों के द्वारा उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया. वही मरीज के सीटी स्कैन रिपोर्ट को भी फाड़ दिया गया है.

उक्त घटना को अंजाम देकर वे सभी अस्पताल छोड़ फरार हो गए. वहीं इसकी सूचना पर पहुंचे 112 डायल पुलिस टीम के द्वारा जांच पड़ताल किया गया. वहीं पीड़ित से घटना के संदर्भ में जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है. फुटेज के आधार पर पुलिस घटना में शामिल लोगों की तलाश में लग गई है. वहीं देर शाम तक प्राथमिकी प्रक्रिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *