छपरा-पटना मुख्य मार्ग एनएच-19 पर अ’नियंत्रित बोलेरो ने महिला को रौं’दा

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है. आज छपरा-पटना मुख्य मार्ग एनएच-19 पर सोनपुर थाना अंतर्गत बाकरपुर कुशवाहा चौक के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने एक महिला को रौंद दिया, जिससे उस महिला की मौत मौके पर हो गई. मृत महिला की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव निवासी शिवनाथ सिंह की 56 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में की गई. सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वही मौके पर पहुंची सोनपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

 

इस मामले में मृतक के परिजनो ने बताया कि वह आज बथान में मवेशियों को चारा खिलाने के बाद सड़क पार कर घर आ रही थी. उसी बीच सोनपुर-हाजीपुर मार्ग स्थित बाकरपुर कुशवाहा चौक के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई. जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है. इस मामले में परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *