छपरा में सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान के घर भीषण डकैती ; विरोध करने पर एक महिला के सिर पर पिस्टल के बट से किया प्रहार ; अब जांच कर रही पुलिस

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के रिविलगंज थाना क्षेत्र के रामपुर भट्ट गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां हथियारबंद डकैतों ने एक घर में घुसकर भीषण डाका डाला है. उस दौरान विरोध करने पर डकैतों ने एक महिला के सिर पर पिस्टल के बट से प्रहार कर उसे जख्मी भी किया है. जिसके बाद डकैत आसानी से नकद एवं आभूषण लूट कर फरार हो गये. बताया जा रहा है कि घर में घुसे डकैतों की संख्या करीब आधा दर्जन थी. वहीं कुछ बाहर भी पहरे पर लगे थे. उक्त घर अवकाश प्राप्त सीआरपीएफ जवान राजेंद्र राम की बताई गई है. इस घटना के संबंध में उनकी जख्मी पत्नी आरती देवी ने बताया कि यह लोग घर में सो रहे थे, तभी बीती देर रात्रि छत के रास्ते दर्जनभर हथियारबंद डकैत घर में घुस गए और नकद एवं आभूषण लूटपाट करने लगे.

उस दौरान उन लोगों ने उनके बेटे को मारना चाहा. वह बचाने गई तो पिस्टल के बट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिसके कारण वह जख्मी हो गई और सब लोग चुपचाप अपने आप को लुटते देखते रहे. हालांकि उस दौरान डकैतों के द्वारा फायरिंग किए जाने की भी बात बताई जा रही है. वहीं डकैती के उपरांत सूचना के बाद देर रात्रि 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की छानबीन प्रारंभ की. हालांकि उसे दौरान घर के बाहर से एक खोखा भी बरामद किया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उक्त घर गांव में खेत के बीच एकांत में है. जिसके कारण इसकी भावना गांव वालों को भी देर से लगी. सुबह होते ही डकैती की यह घटना गांव में आग की तरफ फैल गई और काफी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गये.

डकैतों ने घर में घुसने के बाद लाठी डंडे व धारदार हथियार को छत से खेत में फेंका

डकैतों ने घर में घुसने के साथ ही घर में रखे लाठी-डंडे, दाब, खंती व अन्य धारदार हथियार को छत से खेत में दूर फेंक दिया. ताकि, घर का कोई सदस्य उनके ऊपर हमला नहीं कर पाए और घर वालों को बंधक बनाकर आसानी से लूटपाट किया. जिसके बाद वे लूटपाट के उपरांत जाते-जाते फायरिंग भी किये. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है. वहीं पुलिस डकैतों की घरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *