छपरा में बदमाशों ने महिला को मारी गोली ; गंभीर स्थिति में रेफर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर के लाकड़ छपरा गांव जाने वाली सड़क किनारे स्थित घर पर बदमाशों ने एक महिला गोली मार दिया. गोली लगने से जख्मी महिला को उपचार हेतु स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया है. लेकिन, परिवार वालों के द्वारा जख्मी महिला को एकमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है.

गोली लगने से जख्मी महिला रसूलपुर थाना क्षेत्र के लाकड़ छपरा गांव निवासी 45 वर्षीय सरोज देवी बताई गई है. समाचार प्रेषण तक जख्मी महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई थी. वहीं सूचना के बाद रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है. इस दौरान उन्होंने बताया कि गोली लगने से एक महिला जख्मी हुई है, जिसका उपचार एक निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *