छपरा की मोहिनी ने लगातार दूसरे वर्ष बरकरार रखा बिहार स्टेट अंडर-13 गर्ल्स चेस चैंपियन का खिताब

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK- रणनीति, धैर्य और शानदार खेल कौशल का परिचय देते हुए छपरा की प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी मोहिनी पंडित ने कटिहार के अग्रसेन भवन में आयोजित बिहार स्टेट अंडर-13 गर्ल्स चेस चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतकर लगातार दूसरे वर्ष अपनी बादशाहत कायम रखी है.

1557 की फिडे (FIDE) रेटिंग के साथ प्रतियोगिता में दूसरी वरीयता प्राप्त मोहिनी ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 राउंड में 5.5 अंक अर्जित किए और शानदार अंदाज में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. यह प्रतियोगिता ऑल बिहार चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में कटिहार जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित की गई थी, जो राष्ट्रीय अंडर-13 चैंपियनशिप के लिए चयन प्रतियोगिता भी थी. इस जीत के साथ मोहिनी अब पुडुचेरी में आयोजित होने वाली नेशनल अंडर-13 गर्ल्स चेस चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी. मोहिनी की इस निरंतर सफलता के पीछे उनके माता-पिता अमरेंद्र कुमार एवं सुचित्रा पंडित का विशेष योगदान रहा है. उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और समर्पण ने मोहिनी को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

Add

राज्य स्तर पर मोहिनी की शानदार उपलब्धियां

* अंडर-9 गर्ल्स चैंपियन – 2022
* अंडर-11 गर्ल्स चैंपियन – 2023
* अंडर-11 गर्ल्स – तृतीय स्थान (2024)
* अंडर-13 गर्ल्स – तृतीय स्थान (2023)
* अंडर-13 गर्ल्स चैंपियन – 2025 एवं 2026

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *