छपरा के एक महिला सिपाही की ड्यूटी के दौरान किशनगंज में सर्प दं’श से मौ’त

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सुंदर गांव की महिला सिपाही की किशनगंज के टेढ़ागाछ थाना में की सांप डंसने से मौत‌ हो गई. शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक मशरक थाना क्षेत्र के सुंदर गांव निवासी नरेश प्रसाद सिंह की 27 वर्षीय पुत्री शांति कुमारी हैं. महिला सिपाही को बैरक में सामान लेने के दौरान दाहिने हाथ के अंगुली में सांप ने डंस लिया. उसे इलाज के लिए टेढ़ागाछ पीएचसी में भर्ती करवाया गया. स्थिति गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.

जहां स्थिति गंभीर देखकर रेफर कर दिया गया. हायर सेंटर इलाज के ले जाने की दौरान उसकी मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के बाद गाॅड आफ आनर दिया गया. मृतका महिला सिपाही पिछले आठ माह से किशनगंज के टेढ़ागाछ थाने में तैनात थी. किशनगंज जिला पुलिस में वर्ष 2018 से थी। शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *