छपरा जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से 190 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- आगामी होली पर्व को लेकर रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत छपरा जंक्शन पर आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस. रामकृष्णन एवं रेल एसपी बीणा कुमारी के निर्देश पर सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पंवार तथा रेल डीएसपी मोहम्मद शाहकार खाँ के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में लगातार चेकिंग की जा रही है. इसी क्रम में आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव, सीआईबी प्रभारी संजय कुमार मिश्र और जीआरपी थाना अध्यक्ष शाहिद अनवर अंसारी की टीम ने प्लेटफॉर्म पर विशेष तलाशी अभियान चलाया. जांच के दौरान नई दिल्ली से जयनगर जा रही डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के ए-वन कोच की सघन तलाशी ली गई तलाशी के दौरान कोच से दरभंगा ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई.


रेल पुलिस ने कुल 190.380 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 67 हजार 50 रुपये बताई जा रही है. मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवा गंज निवासी शिवकुमार प्रसाद के पुत्र अर्णब प्रसाद के रूप में हुई है. वही जीआरपी ने बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है.मामले की आगे की कार्रवाई जारी है. इस दौरान दीपक कुमार मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *