छपरा जंक्शन पर मृत पाया गया राष्ट्रीय पक्षी ; अब कराया जाएगा पोस्टमार्टम ; कैसे हुई मौत ?

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत होने की सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस एवं आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया. हालांकि रेलवे के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को यह पता नहीं था कि मोर कहां पर मृत पड़ा हुआ है. क्योंकि मोर के मृत होने का फोटो किसी यात्री के द्वारा खींचकर पत्रकारों को भेजा गया था. इस सूचना के बाद रेल कर्मी देर रात तक छपरा जंक्शन के रेलवे यार्ड से मोर शव को बरामद किया. जिसके बाद इसकी सूचना जिला वन पदाधिकारी को दी गई. सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मोर के शव को कब्जे में ले लिया. इस विषय पर पूछे जाने पर जिला वन पदाधिकारी रामसुंदरम एम ने बताया कि छपरा जंक्शन से एक मोर को मृत बरामद किया गया है. जिसकी जांच की जा रही है.

Add

कराया जाएगा पोस्टमार्टम तो खुलेगा राज

राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को वन विभाग के द्वारा कब्जे में लिया गया है, जिसकी मौत का कारण एक पहेली बना हुआ है. अब मोर के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. जिससे यह राज खुलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है? वैसे छपरा में अभी तक कभी मोर देखा ही नहीं गया है. ऐसी स्थिति में यह सवाल उठ रहा है कि मोर कैसे छपरा जंक्शन पहुंचा और किसी ने उसको देखा नहीं? जिसको लेकर उसके मृत्यु पर चर्चा चल रही है.

किसी ने शिकार तो नहीं किया ?

छपरा जंक्शन स्थित यार्ड में मोर का शव होना एक सोचनीय विषय बना हुआ है, क्योंकि इस घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि मोर को किसी यात्री द्वारा बोरे में भरकर ले जाया जा रहा होगा और उसकी मौत के बाद शिकारी यार्ड की तरफ उसे फेंक कर भाग निकला होगा. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही क्लियर हो पाएगा कि मोर की मौत कैसे हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *