छपरा जंक्शन पर लोकल पानी बोतल जब्त ; खाद्य पदार्थ बेचने वाले वेंडरों के खिलाफ डीसीआई ने चलाया अभियान

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर लोकल पानी बोतल धड़ल्ले से बिक्री किए जाने की सूचना पर आज छपरा जंक्शन पर अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाकर भारी जुर्माना वसूला गया. वहीं भारी संख्या में लोकल पानी बोतल को भी जब्त किया गया है. जिसका अवैध रूप से बिक्री किया जा रहा था. बता दें कि छपरा जंक्शन पर बिना अनुमति खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ रेलवे प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है. आज शाम सीनियर डीसीएम शेख रहमान के निर्देश पर डीसीआई गणेश यादव और उनकी टीम ने प्लेटफार्म संख्या दो से पांच तक विशेष जांच अभियान चलाया.

इस दौरान ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे वेंडरों को पकड़ा गया और उनसे भारी जुर्माना वसूला गया. मौके पर डीसीआई ने बताया कि जंक्शन पर अनधिकृत वेंडरों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. जिन वेंडरों के पास वैध लाइसेंस और मेडिकल प्रमाणपत्र नहीं था, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. सभी से जुर्माना वसूला गया है और उन्हें भविष्य में बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री न बेचने की चेतावनी भी दी गई है. इस जांच अभियान से स्टेशन पर मौजूद वेंडरों और स्टॉल संचालकों में हड़कंप मच गया.

Add

वहीं आरपीएफ की तरफ से भी वेंडरों की सूची मांगी गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कितने लोग जंक्शन पर खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं. रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि बिना वैध लाइसेंस और मेडिकल प्रमाणपत्र के खाद्य सामग्री की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी. वहीं स्टेशन कर्मियों की मिली भगत से लोकल पानी बोतल भी धड़ल्ले से बिक्री किया जाता रहा है, जिस पर आज कार्रवाई भी की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *