सारण DM ने किया एफएलसी कार्य के औचक निरीक्षण के दौरान इसीआईएल अभियंताओं को दी सख्त हिदायत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK  –  वीएम वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी कार्य का सारण DM जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अमन समीर ने औचक निरीक्षण किया. उन्होंने इसीआईएल अभियंताओं से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने एफएलएसी के लिए सुबह नौ से संध्या सात तक का समय सुनिश्चित किया है. इसका कड़ाई से अनुपालन किया जाना चाहिए. इससे मशीनों की जांच इत्मीनान और त्रुटि रहित होगी. उन्होंने प्रवेश द्वार पर रखे गए लॉगबुक में अपनी प्रविष्टि करते हुए उसकी जांच की.

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी बीसीओ प्रेम कुमार शर्मा को निदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति का आईकार्ड या पास जांचे बिना अंदर नहीं आने दें. वहीं इंट्री और एक्जिट दोनों का समय अंकित कर हस्ताक्षर को सुनिश्चत करें. उन्होंने प्रतिनियुक्त सुरक्षा बल की उपस्थिति चेक किया. उन्हें हिदायत दिया कि रोस्टर के अनुसार प्रवेश द्वार पर संत्री ड्यूटी सुनिश्चित करें. प्रत्येक आगंतुक को मेटल डोर डिटेक्टर से होकर जाने और जांच को बिना चूक के सुनिश्चित करें. उन्होंने राजनीति दलों के प्रतिनिधि के उपस्थिति के विहित प्रपत्र की जांच की.

उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त दलों की प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा. एफएलसी ओके मशीनों का भंडारण चेक करते हुए उन्होंने उन्हें बॉक्सवार और रैकवार रखने तथा फ्लोर चार्ट लगाने का आदेश दिया. ताकि रेंडेमाइजेशन के समय मशीन का सेग्रिगेशन होने पर उसका वितरण सरलता से हो सके. मौके पर मौजूद अपर समाहर्ता मो मुमताज आलम ने आयोग के एसओपी के अनुपालन को सुनिश्चत करने का निदेश दिया.

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार राय ने मशीनों को हैंडल विद केयर के अनुसार मूवमेंट करने को कहा. निदेशक डीआरडीए बालदेव चौधरी ने आयोग के डस्टफ्री माहौल में एफएलसी करने के निदेश का अनुपालन करने को कहा. उपनिर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने एलएलसी में किए जा रहे सभी कार्रवाइयों की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय सिंह आरजेडी के सुनील कुमार, एलजेपी (रा) के दीपक कुमार आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *