चालक को आई झपकी ; अनियंत्रित होकर बोलरो पेड़ से टकराई ; चालक फरार, आठ गंभीर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस एच-73 अमनौर-सोनहो मुख्य पथ पर खोरी पाकर गोविंद पेट्रौल पम्प के समीप बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. घटना आज अल सुबह की है.बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई और बोलेरो सड़क से उतरते हुए एक पेड़ से जा टकराई. जिसके बाद चीख-पुकार मच गया. बताया जा रहा है कि वे कोलकाता जाने के लिए ट्रेन पकड़ने गाड़ी से पटना जंक्शन जा रहे थे. तभी रास्ते में उनकी गाड़ी खोरी पाकड़ गोविंद पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई. इस दुर्घटना में वाहन चालक समेत आठ लोग घायल हो गए. वहीं गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, ड्राइवर को नींद के झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है.

Add

घायलों में तरैया थाना क्षेत्र के छोटा माधवपुर गांव निवासी 25 वर्षीय गुलवासा खातून, मोहम्मद अशफाक का 9 वर्षीय पुत्र आशिकी अशफाक, आसिफ राजा, मंजूर आलम की 60 वर्षीय पत्नी अस्तुन निशा, मोहम्मद रूमान के 18 वर्षीय पुत्र अब्दुल रेहान, मोहम्मद अशफाक के दो वर्षीय पुत्र अलादीन राजा, और 65 वर्षीय मंजूर आलम शामिल हैं. इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में किसी के हाथ तो किसी के पैर किसी के रीढ़ की हड्डी टूट गई है. घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां, डॉक्टर ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *