बिहार की पहली मढ़ौरा चीनी मिल को चालू करने को लेकर बुद्धिजीवियों ने की बैठक

CHHAPRA DESK –   वर्षों से बंद पड़े मढ़ौरा चीनी मिल परिसर में मानव क्रांति जनआंदोलन के बैनर तले आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वीर आदित्य ने की. बैठक में जिले के कई पंचायत-प्रखंडों से आए क्रांतिकारी युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सारण जिला के दर्जनों सोशल मीडिया पत्रकारों ने निस्वार्थ रूप से […]

विश्व एड्स दिवस पर हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को सदर अस्पताल से किया गया रवाना ; डॉ संतोष ने कहा जागरूकता ही है एड्स से बचाव

CHHAPRA DESK –  विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को सदर अस्पताल छपरा के एआरटी विभाग द्वारा एक जागरूकता रैली एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी व प्रभात फेरी में शामिल लोगों ने शहरवासियों को एचआईवी,एड्स से बचाव और उसके प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. प्रभात फेरी अस्पताल परिसर […]

छपरा-सिवान व छपरा-बलिया को जोड़ने वाली मुकरेड़ा‌ अंडरपास में जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

CHHAPRA DESK –  छपरा-बलिया रेलखंड के ब्रह्मपुर ढाला के समीप मुकरेड़ा‌ 54 नंबर ढाला स्थित रेलवे अंडरपास में जलजमाव और लगातार हो रही दुर्घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने आज रेल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि सालोंभर अंडरपास में कमरभर पानी भरा रहता है. जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती […]

छपरा जंक्शन स्थित टीटी रनिंग रूम में पुराने गद्दों को खुले में जलाने से फैला धुआं ; यात्रियों को हुई परेशानी

CHHAPRA DESK –  पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर टीटी रनिंग रूम में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के क्रम में कर्मचारियों के लिए नए गद्दे उपलब्ध कराए गए हैं. नए गद्दों को लगाने के बाद पुराने गद्दों को हटाकर उन्हें नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन पुराने गद्दों को खुले में जलाए जाने […]

रेजांगला शौर्य दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया नमन

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के सलेमपुर स्थित यादव छात्रावास में आज रेजांगला शौर्य दिवस बड़े ही गरिमामय एवं भावुक वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विभागाध्यक्ष राजनीतिक शास्त्र जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा प्रो (डॉ) लालबाबू यादव ने की. उनके नेतृत्व में वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति की गूंज पूरे परिसर में प्रतिध्वनित होती रही. […]

विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज में विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

CHHAPRA DESK – सारण जिले के जाने माने एकमात्र सुप्रसिद्ध फार्मेसी संस्थान विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज मे विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कई डॉक्टरों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस कार्यक्रम में संस्थान के संचालक ने मधुमेह की […]

भारत स्काउट और गाइड के स्वयंसेवको ने ली मतदाता जागरूकता की शपथ

CHHAPRA DESK –  भारत स्काउट और गाइड सारण के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमन राज के नेतृत्व में शहर के राजेंद्र सरोवर में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नागरिकों में मतदान के अधिकार और […]

छपरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान ने बचाई महिला की जान ; ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत सराहनीय कार्य

CHHAPRA DESK –  पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक महिला ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिर गई. लेकिन मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के जवान ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचा ली. इस संदर्भ में […]

दीपावली एवं छठ पर रेलवे ने 95 पूजा विशेष ट्रेनें 1351 फेरों के लिए संचलन करना किया प्रारंभ

CHHAPRA DESK –    रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुये पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं प्रमुख नगरों के लिये 95 पूजा विशेष ट्रेनें 1351 फेरों में चलाना प्रारंभ कर दिया हैं. इसके अतिरिक्त 50 पूजा विशेष ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे […]

मानसिक रूप से अस्वस्थ असलम को सेवा कुटीर ने परिजनों से मिलाया

CHHAPRA DESK –  सेवा कुटीर सारण के कर्मियों द्वारा बीते 29 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति जिले में भटकते हुए भिक्षाटन करते पाया गया, जिसकी मानसिक स्थिति अस्थिर थी. जांच के उपरांत उस व्यक्ति की पहचान असलम, निवासी रतसरकला वार्ड संख्या 10, चन्द्रशेखर नगर, थाना गढ़वाल, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश के रूप में की गई. […]