कैं’सर पीड़ित अधेड़ ने किया खुद’कु’शी ; लंबी बी’मारी से आ चुका था तं’ग

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – कैंसर पीड़ित एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुद’कु’शी कर लिया. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव की है. मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव निवासी 58 वर्षीय उमाशंकर राय बताया गया है. इस घटना के संबंध में बताया जाता है उमाशंकर राय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित था. उनका पूरा चेहरा खराब हो चुका था. उनका इलाज पटना एम्स में चल रहा था. कोई खास सुधार नहीं होते देख उसने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया.

इस घटना की जानकारी घर वालों को तब हुई जब दवा लगाने के लिए उनका दरवाजा खटखटाया गया तो कोई जवाब नहीं आया. फिर परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह धोती से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए था. जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को निकाला गया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.

मृतक उमाशंकर राय सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसको तीन पुत्री और एक पुत्र है. मृतक के पुत्र ने बताया कि वे अपने बीमारी से काफी परेशान थे उनका जीवन काफी कष्टदायक हो गया था. सरकारी स्तर पर कैंसर के इलाज के लिए कोई मदद नहीं मिली. जिस कारण उन्होने आत्महत्या कर लिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *