बिहार पुलिस सप्ताह फैंसी मैच में पुलिस एकादश टीम ने मीडिया एकादश टीम को हराया ; एसपी के 116 रनों की कप्तानी पारी के सामने नहीं टिकी मीडिया टीम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  बिहार पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन जिलास्तर पर क्रिकेट मैच का आयोजन छपरा शहर स्थित राजेन्द्र स्टेडियम में किया गया. खेलो बिहार पुलिस के साथ कार्यक्रम अन्तर्गत आयोजित इस क्रिकेट मैच का उद्घाटन पुलिस पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष द्वारा किया गया. क्रिकेट मैच में एक तरफ पुलिस टीम एवं दूसरे तरफ मीडियाकर्मी की टीम थी. 20 ओवर के क्रिकेट मैच में पुलिस टीम द्वारा टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गया. पुलिस टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ कुमार आशीष के 67 गेंद में नाबाद 116 रन की कप्तानी पारी के बदौलत मीडिया टीम को 20 ओवर में 04 विकेट गंवाकर 212 रन का विशाल लक्ष्य दिया गया.

Add

लक्ष्य का पीछा करते हुए मीडिया टीम 20 ओवर में 06 विकेट गंवाकर 169 रन ही बना पाई. मीडिया टीम के तरफ से ऋतिक कुमार ने सर्वाधिक 134 रन की पारी खेली. इस प्रकार पुलिस एकादश टीम ने मीडिया एकादश टीम को शिकस्त दी. पुलिस कप्तान ने बताया कि कल यानि 24 फरवरी को बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के अवसर पर थानास्तर एवं अनुमंडल स्तर पर पुलिस पब्लिक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें सभी व्यवसायी संघ, छात्र/युवा/संगठन के पदाधिकारी/सदस्य, सम्मानित नागरिकों / समाजसेवियों / मीडियाकर्मियों को आमंत्रित किया गया है.

रक्तदान शिविर के साथ अन्य कार्यक्रम भी किए गए आयोजित

इस अवसर पर थानास्तर पर भगवानबाजार थाना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जहां भगवान भैया थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया. वहीं जनताबाजार, भेल्दी, पानापुर एवं अन्य थानों में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया. मकेर थाना द्वारा नशा मुक्ति को लेकर प्रभात फेरी कार्यक्रम, नयागांव थाना द्वारा खेलो बिहार पुलिस के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय सम्मानिक नागरिकगण, मीडियाकर्मी, जनप्रतिनिधि, छात्र/छात्राएं सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए एवं पुलिस पब्लिक के बीच सम्बंध बेहतर बनाने हेतु मीडिया विचार विनिमय किए. वहीं अन्य थानों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *