बिहार में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी से बेहोश हो रहे स्कूली छात्र-छात्राएं ; सीएम के आदेश पर बंद हुए विद्यालय

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – बिहार के अलग-अलग जिलों के सरकारी स्कूलों में भीषण गर्मी के कारण अब तक करीब 48 छात्राएं बेहोश हो गये हैं, जिनका इलाज जारी है. सारण जिले में कस्तूरबा बालिका विद्यालय आवासीय में दो दर्जन छात्राओं के हीट स्ट्रोक के कारण बीमार पड़ने के बाद अब शेखपुरा के एक स्कूल में भीषण गर्मी की वजह से छात्राओं की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. भीषण गर्मी की वजह से शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत मनकौल उत्क्रमित मध्य विद्यालय समेत कई स्कूलों में छात्राएं बेहोश हो गईं.

प्रचंड गर्मी की वजह से कुछ छात्राएं प्रार्थना के दौरान और कुछ छात्राएं क्लासरूम में बेहोश हो गईं. छात्राओं के बेहोश होने पर शिक्षकों में भी अफरा तफरी मच गई, जबकि छात्राओं के परिवार वालों को जब इसकी सूचना मिली तो वह भी स्कूल में पहुंच गए. बाद में छात्राओं को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. बता दें, गया सहित पूरा बिहार इन दिनों लू की चपेट में है. बिहार में भीषण गर्मी ने इस बार का 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गया, औरंगाबाद और अरवल जिले में सबसे ज्यादा तापमान रिकार्ड दर्ज किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *