बिहार में फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, मुजफ्फरपुर डीएम व कल्याण ज्वेलर्स पर अधिवक्ता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

0 minutes, 3 seconds Read

‌   

MUZAFFARPUR DESK –  बिहार में फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री व मुजफ्फरपुर डीएम के साथ कल्याण ज्वेलर्स पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामला मुजफ्फरपुर जिला से सामने आया है, जहां, फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन और कल्याण ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के संस्थापक टी एन कल्याण और रमेश कल्याण पर मुज़फ्फरपुर के न्यायिक मुख्य दंडाधिकारी के कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया है. यह परिवाद मुजफ्फरपुर शहर के जाने-माने अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा के द्वारा दर्ज कराई गई है.

उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को शहर के कलमबाग चौक पर कल्याण ज्वेलर्स का उद्घाटन हुआ. उस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म जगत के जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी उद्घाटन समारोह में पहुंची. वहीं इसका उद्घाटन का पहले से ही प्रचार किया जा रहा था. बावजूद इसके मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी ने इस मामले में संज्ञान नहीं लिया और वहां पर कार्यक्रम की अनुमति दे दी गई. जबकि कलमबाग चौक पर आम लोगों का काफी आवागमन होता है, जिसके कारण उस सड़क पर पहले ही व्यस्तता ज्यादा होती है.

वही उद्घाटन के समय प्रशासन के द्वारा तकरीबन 2 घंटे रोड को अवरुद्ध कर दिया गया. जिससे आम लोगों को काफ़ी कठिनाईयो का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं उद्घाटन समारोह के दौरान वहां पर लगे ट्रैफिक सिग्नल को भी बंद कर दिया गया. जिससे आम लोगों को कई घंटे तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. अब पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी के कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है, जिसकी अगली सुनवाई 11 नवंबर को होनी है. अब यह केस काफी दिलचस्प बन गया है और सबकी निगाहें 11 नवंबर पर टिकी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *