बिहार के नये डीजीपी बनाये गए आईपीएस विनय कुमार

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – बिहार का नया डीजीपी आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को बनाया गया है. 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री कुमार वर्तमान डीजीपी आलोक राज की जगह लेंगे. उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा. बता दें कि आलोक राज का कार्यकाल 19 दिसंबर को समाप्त हो रहा है. विनय कुमार 14 दिसंबर को वे चार्ज लेंगे. फिलहाल वह बिहार भवन पुलिस निर्माण विभाग के डीजी हैं. विनय कुमार ने कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार से मुलाकात की थी, तभी से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि तब कहा गया कि यह मुलाकात झंझारपुर में बन रहे एक थाने को लेकर हुए विवाद के संबंध में हुई है. बिहार सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग के पास विनय कुमार के नाम का प्रस्ताव भेजा था.

बताया जा रहा है कि दावेदारी की सूची में आलोक राज और शोभा अहोटकर का भी था. डीजीपी का प्रभार संभाल रहे 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज को नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी सह-अध्यक्ष बनाया गया है. आलोक राज के पास निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की भी जिम्मेदारी थी. फिलहाल उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है. जितेंद्र सिंह गंगवार को विजिलेंस के नए डीजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. होम मिनिस्ट्री की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि विनय कुमार को अगले आदेश तक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बिहार के पद पर तैनात किया जाता है. उनका कार्यकाल दो वर्ष तब तक के लिए अनुमान्य किया जाता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *