बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई बैठक

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई. मंत्रिमंडल सचिवालय, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, खेल विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग, परिवहन विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, वाणिज्यकर विभाग तथा कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव द्वारा सभी जिलों को योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

Add

नगर संवाद, महिला संवाद एवं डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्राप्त आकांक्षाओं/आवेदनों के तार्किक निष्पादन हेतु सभी जिलों एवं संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई का निदेश दिया गया. गृह विभाग के तहत भूमिहीन थाना /यातायात थाना/ अग्नि शामालय के भवन निर्माण के लिये जमीन उपलब्ध कराने हेतु सभी संबंधित जिलों को अपेक्षित त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया. सीसीए के तहत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत अभियान बसेरा के तहत सर्वेक्षित लाभार्थियों में से जिन्हें अपात्र घोषित किया गया है,

इसका रैंडम सत्यापन वरीय पदाधिकारी के माध्यम से सुनिश्चित कराने को कहा गया।विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के तहत तकनीकी संस्थानों-अभियंत्रण महाविद्यालय एवं राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के लिये संबंधित जिलों को त्वरित कार्रवाई का निदेश दिया गया. परिवहन विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना एवं मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृति प्रप्त लाभुकों से वाहन का क्रय कराकर सब्सिडी की राशि का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया. खेल विभाग के तहत प्रमंडल स्तर खेलकूद के लिये संरचना के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने, प्रखंडों में स्टेडियम के निर्माण , जिला मुख्यालय में खेल भवन सह व्यायामशाला के निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने का निदेश सभी संबंधित जिलों को दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *