भूमि विवाद में पिता-पुत्र पर फायरिंग ! पुत्र की मौत पिता गंभीर

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK – सिवान जिले में भूमि विवाद को लेकर पिता-पुत्र के ऊपर फायरिंग कर दोनों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है. जख्मी पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इस मामले में फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है. पुलिस आरोपी के भाई और परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.घटना सिवान के दरौली थाना क्षेत्र के कनैला गांव की है. मृतक की पहचान मखदूम सराय थाना क्षेत्र के केजीएन कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय संटू आलम के रूप में की गई है.

वहीं गोली लगने से जख्मी उसके पिता 45 वर्षीय ओसिहर अंसारी बताये गये हैं.ओसिहर अंसारी का कनैला गांव में नानी का घर है. जहां ओसिहर की कुछ जमीन है. इस जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा था. उसी विवाद के सिलसिले में आज संटू आलम और ओसिहर कनैला गांव गए थे. जहां पड़ोसी ने उनपर फायरिंग कर दी. इस मामले में जख्मी ओसिहर अंसारी ने बताया कि मैंने अपना खेत बटाई पर दिया है.

मेरे पड़ोसी बटाईदार को खेत जोतने नहीं दे रहे थे. इसको कर मैं बातचीत करने आया था. मैंने उनसे कहा कि जब यह जसीन मेरी है तो आप इसे खेत जोतने से क्यों रोक रहे हैं? तभी सामने से मनोव्वर अंसारी उर्फ गोलू अंसारी बंदूक लेकर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. उन्होंने कुल पांच राउंड फायरिंग की. वहीं इस मामले में पड़ोसी इरफान अंसारी ने बताया कि संटू और उनके पिता के ऊपर गोली चलायी गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *