भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी में दर्जनभर जख्मी ; एक युवक गंभीर स्थिति में पटना रेफर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के पानापुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिजौली गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट के बाद हुई चाकूबाजी में दोनों पक्ष से दर्जनभर लोग जख्मी हो गए. जिसमें गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया है. वहीं अन्य जख्मी का उपचार स्वास्थ्य केंद्र एवं सदर अस्पताल में चल रहा है. चाकू लगने से गंभीर युवक मशरक थाना क्षेत्र के मशरक पश्चिम टोला निवासी स्वर्गीय केशव कुमार पांडे के 24 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार पांडे बताया गया जिसका पेट फट गया था. उसे गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है. जबकि अन्य जख्मी में पानापुर थाना क्षेत्र के मोथहा गांव निवासी स्व नारायण प्रसाद के चार पुत्र 60 वर्षीय केदार प्रसाद, 40 वर्षीय शम्भू प्रसाद,

32 वर्षीय रितेश प्रसाद, 25 वर्षीय मिथलेश प्रसाद, स्व भदई प्रसाद का 52 वर्षीय पुत्र निक्कू प्रसाद, भरत प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र कमलेश प्रसाद, स्व मंशी रावत के दो पुत्र 35 वर्षीय पुत्र राजेश प्रसाद और 37 वर्षीय अर्जुन रावत एवं बिजौली गांव निवासी रामाज्ञा राय के 32 वर्षीय पुत्र नरेश राय, पलटू राय के 60 वर्षीय पुत्र लाल बाबू राय शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जमीन जोतने को लेकर विवाद हुआ और मारपीट के दौरान चाकूबाजी हो गई. इस मारपीट में मशरक के भी लोग शामिल हुए थे. जिनमें कई जख्मी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *