भोरहा व तालपुरैना चंवर में सात शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर पुलिस ने 16 हजार लीटर से अधिक की मात्रा में अर्द्ध निर्मित देसी शराब किया विनष्ट

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण डीएम एवं एसपी के निर्देश पर पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से मढ़ौरा थाना अंतर्गत भोरहा व तालपुरैना चंवर में सघन छापेमारी अभियान चलाया. जहां 16 हजार लीटर से अधिक की मात्रा में अर्द्ध निर्मित देसी शराब विनष्ट किया गया. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि जिला अंतर्गत शराब बिक्री, परिवहन, शराब तस्करों, शराब कारोबारी, अवैध शराब सेवन एवं बिक्री तथा आयात-निर्यात पर पूर्णतया अंकुश लगाने हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है.

इसी क्रम में मढ़ौरा थाना अंतर्गत वाजिद भोरहा व तालपुरैना चंवर क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापामारी अभियान चलाकर 16 हजार लीटर अर्द्ध निर्मित शराब तथा 07 शराब बनाने वाली भट्ठी विनष्ट कर मढ़ौरा थाना कांड संख्या 378/24 दर्ज किया गया. वहीं पुलिस को देखते हुए शराब कारोबारी फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. छापामारी दल में मढौरा अनु०पु०पदा० नरेश पासवान, राहुल कुमार थानाध्यक्ष मढ़ौरा थाना , पु०अ०नि० नवीता रानी, स०अ०नि० जीतेन्द्र कुमार एवं मढ़ौरा थाना के अन्य कर्मी एवं उत्पाद विभाग के कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *