भोजन पकाने के क्रम में गैस लि’केज से लगी आ’ग में झु’लसकर गंभीर रूप से घायल विवाहिता की मौ’त

0 minutes, 1 second Read

 

CHHAPRA DESK-  सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया जहाज घाट गांव में भोजन पकाने के क्रम में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण लगी आग में झुलसकर गंभीर रूप से घायल महिला की मौत उपचार के दौरान पटना में हो गई है. मृत महिला जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के पहिया ढाला सिमरिया जहाज घाट निवासी सूरज साह की 23 वर्षीय पत्नी रूपा देवी बताई जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती देर शाम गैस चूल्हे का नॉब ऑन करने के बाद माचिस जलाते ही घर में आग लग गई थी. जिसमें झुलसकर वह महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

जिसके बाद आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया था. पीएमसीएच में उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है. हालांकि सदर अस्पताल में उपचार के दौरान पीड़ित महिला ने हलचल न्यूज़ को बताया था कि वह गैस सिलेंडर का रेगुलेटर ऑन कर जैसे ही माचिस लगाई अचानक कमरे में आग लग गई. जिसके कारण वह झुलस गई है.

 

वहीं उसकी सास व परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह गैस पर खाना बनाने जारही थी. माचिस जलाते ही अचानक सिलेंडर के रेगुलेटर में आग पकड़ लिया. जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि वह महिला लगभग 90% से ज्यादा झुलस चुकी थी. जिसके कारण पटना में उपचार के दौरान उसकी पटना में मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *