भारत पेट्रोलियम के टैंकर ने एक छात्र को रौंदा ; अस्पताल में हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर डोरीगंज थाना अंतर्गत एन एच-19 पर अनियंत्रित टैंकर ने साइकिल सवार एक छात्र को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत सदर अस्पताल में पहुंचकर हो गई. मृत छात्र की पहचान जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी मुकुंद टोला निवासी अजय राय के 15 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि छोटू साइकिल से पढ़ने गया था, वापस लौट के दौरान डोरीगंज थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर भारत पेट्रोलियम के टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. वहीं दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ कर टैंकर को भी जब्त कर लिया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए टैंकर को कब्जे में ले लिया. वहीं गंभीर रूप से घायल छात्र को छपरा सदर अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी मौत हुई है. जिसके बाद छपरा सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. उसका शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *