भाजपा विधायक के गाड़ी पर अवैध पार्किंग का जुर्माना ; ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई बनी चर्चा का विषय

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा में भाजपा विधायक के गाड़ी का अवैध पार्किंग का चालान काटा गया है. मुख्य मार्ग पर सदस्य बिहार विधानसभा और कमल छाप के बोर्ड लगी गाड़ी घंटो से पंकज सिनेमा एसबीआई मेन ब्रांच के सामने खड़ी थी. जाम के हालात उत्पन्न होने के बाद यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है. गाड़ी पर विधानसभा पास का स्टिकर भी लगा हुआ था. जुर्माना लगाई जाने वाली गाड़ी छपरा से बीजेपी विधायक सीएन गुप्ता की बताई जा रही है. भाजपा विधायक सीएन गुप्ता के मारुति स्विफ्ट कार पर अवैध पार्किंग को लेकर जुर्माना लगाया गया.

मुख्य सड़क पर अवैध पार्किंग में गाड़ी लगाए जाने से जाम लग गया था. जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्यवाई करते हुए 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया. विधायक पर जुर्माना लगाए जाने से राजनैतिक और प्रशासनिक महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है. विधायक सीएन गुप्ता की गाड़ी छपरा शहर के व्यस्तम सड़क मार्ग पंकज सिनेमा के पास एसबीआई के सामने मेन रोड पर अवैध पार्किंग में खड़ी थी. सड़क किनारे खड़ा होने से मुख्य मार्ग पर जाम के हालात हो गए जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस जाम स्थल पर पहुंच कार्रवाई किए.

स्थानीय दुकानदार लोगो के अनुसार विधायक की मारुति स्विफ्ट लंबे समय से सड़क किनारे अवैध पार्किंग में खड़ी थी. व्यस्ततम सड़क होने के चलते बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है. ट्रैफिक थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को जनाकारी मिली कि पंकज सिनेमा के बाद सदस्य, बिहार विधानसभा लिखी गाड़ी मुख्य सड़क पर अवैध पार्किंग में खड़ी है. जिसके चलते जाम के हालात उत्त्पन्न हो रहे है. जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर सत्यापित किया गया तो मारुति स्विफ्ट BR04F6227 अवैध पार्किंग में खड़ी थी. बिहार यातायात अधिनियम के तहत अवैध पार्किंग को लेकर 2500 रुपये का जुर्माना किया गया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *