भाजपा नेता के भाई मनोज की ह’त्या का सारण रेंज डीआईजी ने किया खुलासा ; शादीशुदा प्रेमिका को अ’श्लील वीडियो से करता था ब्लै’कमेल

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – बिहार के गोपालगंज में बीते दिन भाजपा नेता के भाई मनोज साह की हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है. प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए सारण रेंज डीआईजी विकास कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में कोई और नहीं बल्कि मृतक मनोज साह की शादीशुदा प्रेमिका ही शामिल थी. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, मुंह बांधने वाली रस्सी और कपड़े को भी बरामद कर लिया है. डीआईजी ने बताया कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर गांव निवासी मनोज कुमार की हत्या उसकी प्रेमिका और उसके परिजनों के द्वारा किया गया.

गांव की लड़की के साथ उसका दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मनोज साह अपनी प्रेमिका का वीडियो बना लिया था. जिसको दिखाकर वो उसे ब्लैकमेल करता था. इस बात से परेशान प्रेमिका ने अपने घरवालों की मदद से उसकी हत्या कर दी. हत्या से पहले उसे घर बुलाकर तीन दिन रखा गया. फिर उसकी हत्या कर दी गई. जिस चाकू से मारा गया पुलिस ने इनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया है. वहीं हाथ बांधने वाली रस्सी और कपड़ा भी पुलिस ने रिकवर कर लिया है. बता दें कि मंदिर के सीसीटीवी में दिख रहा है कि 11 दिसंबर को मनोज कुमार मंदिर में ताला बंद करके निकल रहा था.

लेकिन 16 दिसंबर को उसका क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है. दानापुर सुधा डेयरी के पास झाड़ी में शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. पुजारी की हत्या की वजह से लोग काफी उग्र हो गए थे. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. SIT का गठन कर अनुसंधान शुरू हुआ. इस मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और उसके परिजनों समेत 3 को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर गांव निवासी नेहा कुमारी, सुनिता देवी एवं अमित कुमार शामिल हैं.

शादीशुदा प्रेमिका ने कबूला गुनाह

डीआईजी ने बताया कि जब युवती की शादी हो गई तो मनोज मंदिर में जाकर रहने लगा. उसी बीच लड़की अपनी सहेली की शादी में अपने गांव आती है. मनोज साह उसकी पुरानी फोटो को वायरल करने की धमकी देता है. वहां से लौटकर प्रेमिका ने पूरा घटना क्रम परिजनों को बताया तो उसकी हत्या की साजिश रची गई. अभियुक्त युवती के घर से खून से सना सलवार सूट, दुपट्टा, नारियल की रस्सी मिली है. पुलिस प्रेमिका के पति की संलिप्तता की भी जांच कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *