भाजपा के दो पूर्व विधायक व पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष सहित पंद्रह व्यक्तियों को मिली जमानत ; सभी पर आरोप गठित

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओ द्वारा वर्ष 2001 में छपरा के थाना चौक को जाम करने और सड़क पर धरना प्रदर्शन मारपीट करने को लेकर छपरा नगर थाना में नगर थाना कांड संख्या 223/ 2001तत्कालीन थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राणा प्रताप सिंह द्वारा दाखिल किया गया था. जिसकी सुनवाई विशेष न्यायिक दंडाधिकारी एम पी एम एल ए हिना मुस्तफा के न्यायालय में हुई. न्यायालय ने स्पेशल विचारण संख्या 8/22, जिसमे महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित 79 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. इसी थाना कांड में सोनपुर विधानसभा के भाजपा के पूर्व विधायक

Add

विनय कुमार सिंह, गड़खा विधान सभा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी एवं सारण जिला के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय सहित 15 लोग न्यायालय में उपस्थित हुए और अपना अपना जमानत कराया. न्यायालय द्वारा जमानत देने के पश्चात सभी व्यक्तियों पर आरोप गठन भी कर दिया गया. अभियोजन की ओर से अभियोजन पदाधिकारी ने न्यायालय में पक्ष रखा तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रकाश रंजन श्रीवास्तव, दुर्गेश प्रकाश बिहारी, पवन कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह अन्य उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *