बे’खौफ अपराधियों ने घर में घुसकर छात्र को मा’री गो’ली

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – राजधानी पटना के अगमकुआं क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक छात्र को गोली मार दी. जिससे वह गंभीर से जख्मी हो गया और आनन-फानन में उस छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर का है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर एक छात्र को गोली मार दी।छात्र को इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे.

मामले की छानबीन और पूछताछ जारी है. घायल युवक की पहचान शेखपुरा निवासी आनंद कुमार 26 साल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आनंद कुमार अगमकुआं में किराए पर रहकर पढ़ाई किया करता था. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर में एक निजी मकान में आनंद कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ पिछले 10 दिनों से रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था. इस बीच रविवार की देर रात 3 से 4 की संख्या में युवक उसके घर के नजदीक पहुंचे.

इन युवकों ने दरवाजा खुलवाया. बताया जा रहा है कि दरवाजा खुलने के बाद आनंद कुमार और उन युवकों के बीच विवाद होना शुरू हो गया. इस बीच एक युवक ने आनंद कुमार के सर में एक गोली मार दी. गोली लगते ही आनंद कुमार वहीं पर गिर पड़ा. इस दौरान सभी युवक वहां से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनते ही आनंद कुमार के साथ कमरे में रह रहे युवक इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी.

सूचना मिलते ही अगमकुआं थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि एक गोली आनंद कुमार को लगी है और उनकी स्थिति काफी क्रिटिकल है. घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *