बेखौफ अ’पराधियों ने सीएसपी संचालक से लू’टपाट के दौरान मारी गो’ली

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी कर शांतिपूर्ण और भयमुक्त तरीके से चुनाव कराने की कोशिश की जा रही है. लेकिन इस बीच एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है.पटना में दिनदहाड़े फायरिंग:मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल स्थित रानीतलाब थाना क्षेत्र के बराह गांव में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से लूटपाट के दौरान उसे गोली मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी 2 और स्थानीय थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. घायल सीएसपी संचालक की पहचान बिक्रम के निसरपुरा गांव निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है. फिलहाल घायल को स्थानीय लोगों ने बेहतर इलाज के लिए बिहटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.रानीतलाब थानाक्षेत्र के बराह गांव में एक सीएसपी संचालक को गोली मारी गई है. लूटपाट के दौरान घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है. हालांकि लूट कितनी की हुई है अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. घायल के बयान पर मामले की जांच की जा रही है. साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस की टीम लग गई है.

आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. उमेश्वर चौधरी, डीएसपी 2, पालीगंज अनुमंडलहथियार दिखाकर पैसों की डिमांड मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक रितेश कुमार बराह गांव में पिछले कई सालों से पंजाब नेशनल बैंक का सीएसपी ब्रांच चलाया करता था. शनिवार को जब वह अपने कार्यालय में बैठा था तभी बाइक सवार दो युवक आए और अचानक हथियार दिखाकर पैसों की डिमांड करने लगे. उस दौरान रितेश ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों द्वारा हाथापाई की गई. जिसमें अपराधियों ने रितेश कुमार को दो गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. गोली चलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *