ब्यूटी पार्लर में सजने गयी नवविवाहिता प्रेमी के साथ हो रही थी फु’र्र… पहुंच गया पति, फिर शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – 11 मार्च को हुई थी शादी. शादी के 25वें दिन वह ब्यूटी पार्लर में सजने गई और प्लानिंग के अनुरूप उसका प्रेमी कार लेकर पहुंच गया. फिर वह ब्यूटी पार्लर से निकलकर प्रेमी के कार में बैठ गई और कार बस फर्राटे भरने ही वाली थी, तब तक उसका पति वहां पहुंच गया और शुरू हो गया बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा. पुलिस भी पहुंच गई. फिर मामला थाने चला गया. बताया जा रहा है कि नवविवाहिता को प्रेमी संग फरार होते देख पति ने बाजार में हंगामा शुरू किया तो पुलिस उनको थाने ले गई.

घटना सारण जिले के तरैया बाजार की है. पीड़ित पति ने बताया कि वह मशरक थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसकी शादी तरैया थाना क्षेत्र में 11 मार्च 2024 हो हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी. शादी के बाद सब कुछ सामान्य चलने लगा. पीड़ित पति जीविकोपार्जन के लिए बाहर जाने वाला था. तो उसकी पत्नी बोली कि उसे अपनी मां से मिलना है. बाहर जाने से पहले एक बार मायके घुमा दीजिए. जिस पर सहमति बनी तो पति शुक्रवार को अपने स्कार्पियो से पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था. उसी क्रम में तरैया बाजार पहुंचते ही पत्नी बोली की मंदिर में पूजा करना है. पूजा करने के बाद पत्नी आइब्रो बनाने की बात कह कर एक ब्यूटी पार्लर में गई. इतनी देर में उसका पति मिठाई खरीदने के लिए गया.

उसी क्रम में वह ब्यूटी पार्लर से निकाल कर अचानक एक कार में दौड़ कर बैठ गई. इस घटना को देखा उसका पति पीछे-पीछे दौड़ा और उसने कार का चाबी निकाल लिया. जिसके बाद बीच सड़क पर पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. बाजार में हल्ला होने पर लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं भीड़ देख तरैया पुलिस पहुंच गई और बाजार से भीड़ हटाते हुए. नव दंपती और प्रेमी को तरैया पुलिस थाने ले गई. जहां दोनों परिवारों को बुलाया गया और समझाने-बुझाने की प्रक्रिया की जा रही है. हालांकि नव विवाहिता अपने प्रेमी संग जाने की ही जिद पर पड़ी रही.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *