बौद्ध धर्म के धर्म गुरु दलाई लामा 35 दिनों के प्रवास पर पहुंचे बोधगया ; की गई चार लेयर सुरक्षा व्यवस्था

0 minutes, 0 seconds Read

GAYA DESK- बौद्ध धर्म के धर्म गुरु दलाई लामा 35 दिनों के प्रवास के कार्यक्रम पर आज गया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा गया एयरपोर्ट पर उन्हें लाया गया, जहां गया जिलाधिकारी डॉक्टर त्याग राजा नितिन, पुलिस अधीक्षक आशीष भारती एवं सदर एसडीओ नगर एक्ट अभिलाष शर्मा ने दलाई लामा का स्वागत किया. एयरपोर्ट से दलाई लामा को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से बोधगया ले जाया गया.

जहां तिब्बती बौद्ध मठ में उनके रहने खाने की व्यवस्था की गई है. दलाई लामा के आगमन को लेकर पूरे बोधगया को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. इसके अलावा कई रूटों पर ट्रैफिक की बदलाव की व्यवस्था भी किया गया है. जिससे बोधगया में आयोजित दलाई लामा के कार्यक्रमों के दौरान आवागमन की सुगम व्यवस्था रखी जा सके.

दलाई लामा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जिससे कहीं से उनके सुरक्षा में कोई चुक ना रहे. प्राप्त जानकारी के अनुसार दलाई लामा की सुरक्षा में तिब्बती सुरक्षा कर्मियों के अलावा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों एवं सशस्त्र पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. बोधगया क्षेत्र को कई जोनों में बांटकर सुरक्षाकर्मी एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है.

20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय संघ फॉर्म 2023 द्वारा चार दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन एवं 23 दिसंबर को समापन के मौके पर महाबोधि मंदिर में प्रस्तावित प्रार्थना में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा 29 और 30 दिसंबर को नागार्जुन इन प्रेस ऑफ धमधातु पर प्रवचन करेंगे और वही 31 दिसंबर को श्रद्धालुओं की मंजू श्री शक्ति प्रदान करेंगे. वहीं 1 जनवरी को दलाई लामा की लंबी आयु की कामना लेकर विशेष प्रार्थना होगी.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *