बंदूक के बट से मार कर सोने के चेन की लूट ; बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा-हाजीपुर फोरलेन पर दिघवारा थाना अंतर्गत शीतलपुर उनाचक गांव के समीप फोरलेन पर बाइक सवार दो अपराधियों ने बंदूक के बट से मार कर एक व्यक्ति के गले से सोने का चेन लूट लिया. जिसके बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गये. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दिघवारा थाना पुलिस ने जख्मी व्यक्ति को दरियापुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है. जख्मी व्यक्ति दरियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी रामेश्वर राय का पुत्र मनोज कुमार राय बताया गया है. वहीं दिघवारा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

बताया जाता है कि मनोज कुमार बाइक से दरियापुर अपने घर लौट रहा था. उसी बीच दिघवारा थाना अंतर्गत उनाचक गांव स्थित फोरलेन के समीप एक बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे रोक कर मारपीट के बाद उसके गले से सोने का चेन छीनना प्रारंभ कर दिया. वही विरोध करने पर अपराधियों ने बंदूक के बट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया. जिससे वह जख्मी हो गया और अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये. जिसके बाद दिघवारा थाना पुलिस अपराधियों की घर-पकड़ के प्रयास में लगी है.

इस मामले में पूछे जाने पर दिघवारा थाना अध्यक्ष ने बताया कि शीतलपुर उनाचक गांव स्थित फोरलेन पर एक बाइक सवार दो अपराधियों के द्वारा चेन लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल जख्मी को इलाज के लिए दरियापुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल बयान दर्ज नहीं कराया जा सका है. वैसे मामले की छानबीन की जा रही है. शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *