बंधन बैंक को चोरों ने बनाया निशाना ; ताला तोड़ चोरी कर हुए चंपत

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत साढ़ा मोहल्ला के घोष मोड स्तिथ बंधन बैंक की शाखा को चोरों ने निशाना बनाया. जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम बैंक कर्मी रोज़ाना की तरह शाखा बंद कर अपने घर चले गए थे.सोमवार की सुबह जब बैंक कर्मचारी शाखा पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर जाने पर दूसरे गेट का ताला भी खुला पाया गया, जिससे चोरी की आशंका और गहरा गई. ब्रांच मैनेजर ने बताया कि अंदर प्रवेश करने पर कई सामान गायब मिले, जिसमें हार्ड डिस्क और 3 टैब शामिल हैं. इतना ही नहीं, चोरों ने कैश रखने वाले बॉक्स (लॉकर) को भी खोलने की कोशिश की.

Add

जब कर्मचारियों ने चाबी लगाई तो लॉकर सही से नहीं खुल रहा था, जिससे छेड़छाड़ की पुष्टि हुई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान में जुटी है. वही संदर्भ में पूछे जाने पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि चोरी की घटना कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

सब ब्रांच होने से कैश कम थे लाकर में

बंधन बैंक शाखा में हुई चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े तो कर ही दिए हैं. हालांकि राहत की बात यह रही कि शाखा के सब-ब्रांच होने के कारण लॉकर और कैश काउंटर में अपेक्षाकृत कम राशि मौजूद थी, जिससे बैंक को बड़े नुकसान नहीं हुआ. इस शाखा से सभी बैंक कर्मी महिलाओं का एक ग्रुप समूह बनाकर लोन बांटने की प्रक्रिया को पूरा करते हैं. इसके साथ ही वहां से कलेक्शन किए हुए पैसे को भी यहां रखा जाता है.बैंक के मैनेजर सोनू कुमार ने बताया कि यह शाखा सब-ब्रांच होने के कारण यहां सीमित मात्रा में ही कैश रखा जाता है, जिससे बड़ा नुकसान टल गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *