बालू तस्करों का आतंक ; बालु लदे ट्रैक्टर ने सिपाही को रौं’दा ; हो गये स्वर्गीय

0 minutes, 1 second Read

AURANGABAD DESK – बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत दाउदनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ बालु कारोबारियों ने कारोबारी ने एक सिपाही को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृत सिपाही आरा जिले के सरैया थाना के कुदरिया गांव निवासी 29 वर्षीय दीपक कुमार बताये गये हैं. दीपक कुमार दाउदनगर थाना में खनन विभाग में तैनात थे. घटना उस समय हुई जब शमशेरनगर-खैरा रोड पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने की कोशिश में सिपाही ने वाहन से उतरकर ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया.

उसी दौरान ट्रैक्टर ने उन्हें धक्का मार दिया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस की डायल 112 टीम ने उन्हें तुरंत दाउदनगर के अरविंद हॉस्पिटल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी अस्पताल में पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली. घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया.

एसडीपीओ ने बताया कि अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का पीछा करते समय यह दुर्घटना घटी है. जिस व्यक्ति का ट्रैक्टर इस दुर्घटना में शामिल था, उसकी पहचान कर ली गई है और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. ट्रैक्टर को भी जब्त करने के प्रयास जारी हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *