बालू लदे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से ट्राई साइकिल सवार विकलांग की मौत ; लगा रोना-धोना

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के नगरा थाना अंतर्गत रसूलपुर गांव में बालू लदे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से ट्राई साइकिल सवार विकलांग की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत विकलांग की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामनाथ सिंह के 57 वर्षीय पुत्र अकलू सिंह के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

Add

पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि रसूलपुर गांव स्थित मुख्य सड़क पर ट्रक खड़े रहते हैं. अकलू आज अपनी ट्राई साइकिल से घर लौट रहा था उसी बीच किसी ट्रक की चपेट में आने से उसकी ट्राईसाईकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे उठाकर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *