बकरीद से पूर्व भारत को इस्लामिक देश बताने वाले सैयद हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सोशल मीडिया के फेसबुक पोस्ट ‌पर असंवैधानिक एवं भड़काऊ शब्दों का प्रयोग कर जिले के बकरीद से पूर्व साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के मामले में सारण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि सैयद हुसैन के फेसबुक अकाउंट से किया गया एक पोस्ट वायरल हो रहा था जिसमें लिखा गया था कि कल ” इस्लामी देश भारत ” में ईद अल अजुहा मनाई जायेगी. इन असंवैधानिक एवं भड़काऊ शब्दों का प्रयोग कर जिले के साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा था. जिसको लेकर Syed Hussain पेज के उपयोगकर्ता सैयद हुसैन को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है.

जिसके खिलाफ अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में साईबर डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि सारण पुलिस आम जनता से अपील करती है कि कृपया सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से प्रयोग करें एवं किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी को प्रसारित करने से बचें. इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साइबर थाना साइबर पेट्रोलिंग के माध्यम से सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखे हुए हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *