बाजार से लौटने के दौरान पानी भरे गड्ढे में गिरने से एक वृद्ध की डूबकर मौत

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत इनायतपुर गांव में बाजार से लौट रहे एक वृद्ध की फिसल कर पानी भरे गड्ढे में गिरने के कारण डूबकर मौत हो गई. कुछ देर बाद जब ग्रामीणों ने उन्हें गड्ढे में मृत पाया तो इस घटना की सूचना गांव वालों को दी गई. सूचना के बाद परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी धर्मदेव प्रसाद के 63 वर्षीय पुत्र स्वामीनाथ प्रसाद के रूप में की गई.

Add

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि वह बाजार गए थे. बीती रात्रि बाजार से लौटने के क्रम में पगडंडी से फिसल कर जेसीबी द्वारा खोदे गए गड्ढे के पानी में गिर गए. जिसके कारण डूबने से उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे घर परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है. उन्होंने बताया कि वह घर पर ही रहकर खेती किसानी किया करते थे. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *