प्रेम प्रसंग का चक्कर : थाने पर कट्टा लेकर पहुंच गया युवक ; शक होने पर दारोगा ने करनी चाही जांच तो हथियार सड़क पर फेंक हुआ फरार पर मोबाइल भी गिड़ा

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK –  पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना पर एक युवक देसी कट्टा लेकर पहुंच गया. पुलिस को खुली कमीज होने के चलते युवक पर आशंका हुई. दारोगा ललन कुमार यादव उसकी कमर को चेक करने के लिए हाथ बढ़ाए तब तक वह झटका मारकर फरार हो गया उन्होंने थाना से चेकपोस्ट मोड़ तक दौड़कर पीछा किया, लेकिन नहीं पकड़ पाए. इस दौरान युवक ने कट्टा बीच सड़क पर फेंक दिया. उसके हाथ में दो मोबाइल था, वो भी गिर गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.

पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान राजेंद्र घाट के रहने वाले प्रिंस कुमार के रूप में की है. जो फिलहाल फरार है. छापामारी कर रही है पुलिस बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने प्रिंस के घर और उसके अलग अलग छिपने वाली जगहों पर छापेमारी की, लेकिन वो उस जगह पर नहीं मिला. फिलहाल छापेमारी जारी है. प्रिंस के मां से भी पूछताछ हुई है. घटना के वक्त उसकी मां भी सड़क पर थी. पुलिस का पीछा करते देख प्रिंस की मां भी पहुंच गई.

 

पिता वकील हैं

प्रिंस के पिता पेशे से वकील हैं। पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है. पुलिस और भी आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है. फिलहाल CCTV को देख रही है कि किधर भागा है. पुलिस उसके दोस्त शिवम कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. शिवम की मां रामरती देवी ने बताया कि सुबह में प्रिंस की मां ने फोन किया और कहा कि मेरा बेटा डिप्रेशन में है. लड़की के चक्कर में सुसाइड करने जा रहा है, या उस लड़की को मार देगा. थोड़ा आकर समझा दो. मेरा बेटा उसके घर पर गया था. इसके बाद की घटना के बारे में जानकारी नहीं है. पुलिस मेरे बेटे को भी थाने पर लेकर आई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *