आवाज़ दो अभियान के तहत आर्केस्ट्रा से 21 नाबालिग नर्तकियों को मुक्त कराकर तीन संचालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर आवाज दो अभियान के तहत जिला पुलिस लगातार ऑर्केस्ट्रा ग्रुप पर छापेमारी कर नाबालिक लड़कियों को मुक्त करा रहा है. इसी क्रम में आज जिला के मढौरा, खैरा, तरैया एवं अमनौर थाना क्षेत्र में टीम बनाकर छापेमारी की गई जहां से कुल 21 नाबालिक नर्तकियों को मुक्त कराया गया, जिसमें 15 बंगाल की रहने वाली है. जबकि तीन आसाम, एक उत्तर प्रदेश एवं दो बिहार की रहने वाली नर्तकियां शामिल है. वही छापेमारी के दौरान तीन ऑर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार की भी किया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से प्राप्त सूचना के आधार पर मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली, नारायणी सेवा संस्थान छपरा एवं रेस्क्यू फाउंडेशन वेस्ट बंगाल के साथ आवाज दो टीम के द्वारा जिले के मढौरा, खैरा, तरैया एवं अमनौर थाना क्षेत्र में टीम बनाकर छापेमारी की गई. जहां से कुल 21 नाबालिक नर्तकियों को मुक्त कराया गया, जिसमें 15 बंगाल की रहने वाली है. जबकि तीन आसाम, एक उत्तर प्रदेश एवं दो बिहार की रहने वाली नर्तकियां शामिल हैं.

Add

उक्त मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. बता दे कि जिले में लगातार आर्केस्ट्रा संचालकों के चंगुल से नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया जा रहा है. वहीं सारण पुलिस के द्वारा आवाज दो अभियान चला कर लड़कियों एवं महिलाओं के शोषण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. वहीं नाबालिक लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा संचालकों के चंगुल से मुक्त कराया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *