ऑटो स्टैंड में वर्चस्व को लेकर मारी थी गोली ; हत्याकांड में दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

 PATNA DESK – पटना के दीघा थाना क्षेत्र से नीरज हत्याकांड में फरार चल रहे 2 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. अपराधियों की पहचान दिलीप कुमार उर्फ मन्नु राय और विनोद कुमार उर्फ बिलायती के तौर पर हुई है. जिनके पास से 1 देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल बरामद हुआ है. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर दिनेश पांडे ने बताया कि शनिवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 अपराधी गंगा वैली पार्क रामजीचक के पास हथियार के साथ पहुंचे है. इनपुट के आधार पर पुलिस और एसटीफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

Add

दोनों 23 जुलाई को दीघा इलाके में गोलीबारी मामले में शामिल हैं. बता दें कि गोली लगने से एक युवक नीरज कुमार घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी. बताया जाता है कि आपसी वर्चस्व को लेकर रामजीचक ऑटो स्टैंड पर 23 जुलाई को देर शाम बाइक सवार 3 अपराधियों ने नीरज और राजू को गोली मार दी थी. घायलवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 2 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी. नीरज कुमार उर्फ फटलकी का क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है. दीघा थाना में हत्या, अटेम्प्ट टू मर्डर, फायरिंग और रंगदारी के 5 मामले दर्ज है.

इस मामले में स्थानीय लोगों की मानें तो ऑटो स्टैंड के पास हमेशा आपराधिक किस्म के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है. अक्सर गाड़ी में सवारी बैठाने को लेकर बवाल बवाल होते रहता है. कुछ दिन पहले भी मारपीट की घटना सामने आई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *