एटीएम कार्ड से धो’खाधड़ी करने वाला सा’इबर अ’पराधी एक लाख नकद एवं आभूषण के साथ गि’रफ्तार

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – बिहार के गोपालगंज जिला पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र बस स्टैंड स्थित एक एटीएम केंद्र के पास से एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी करने वाले एक साइबर अपराधी को एक लाख नकद एवं डेढ़ लाख के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया है. प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि डायल 112 की टीम को एक महिला द्वारा फोन कर सूचना दी गई थी कि बस स्टैंड स्थित एटीएम के पास एक युवक के द्वारा एटीएम बदल दिया गया है और रुपए की निकासी की जा रही है.

इस सूचना के बाद डायल 112 की टीम नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र बस स्टैंड के पास स्थित एटीएम के पास पहुंची और उस युवक को पकड़ लिया गया. पकड़े गए युवक के पास से भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, ICICI सहित अन्य बैंक का 52 एटीएम कार्ड, 1 लाख रुपए नकद, डेढ़ लाख रुपए का आभूषण, 1लैपटॉप, 1 फिंगरप्रिंट सेंसर, 1 बाइक एवं एक मोबाइल बरामद किया गया. गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरानी चौक स्थित नोनिया टोली निवासी राजा महतो के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है. इस उपलब्धि पर एसपी ने साइबर पुलिस और डायल 112 के नगर टीम को 15-15 हजार रुपया से पुरस्कृत किया है.

इस साइबर अपराधी की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है. जिसके द्वारा क्षेत्र में अनेक साइबर क्राइम की घटनाओं को अंजाम दिया गया है. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और धोखाधड़ी के मामले को तलाश रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *