अस्पताल संचालक को अ’पराधियों ने दिनदहाड़े मारी गो’ली

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने अस्पताल संचालक को दिनदहाड़े गोली मार दी है. घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के मछली गली की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल संचालक के सिर में गोली लगी है. गोली लगने के कारण अस्पताल संचालक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे पटना के ही पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. वहीं घटना के बाद से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

घटना के विषय में पटना के एसएसपी ने इस बात की जानकारी दी है कि एक साजिश के तहत अविनाश आनंद गोली मारी गई है. दरअसल आरोपी पक्ष को यह लगता था कि पिछले दिनों जो उनका खटाल हटाया गया है वह अस्पताल संचालक के कहने पर ही हटाया गया था. फिलहाल सिर में गोली लगने के कारण हालत नाजुक बनी हुई है और उसे पटना के ही पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है.

वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी सचिवालय साकेत कुमार ने बताया कि आज सूचना मिली की शास्त्री नगर थाना इलाके में गुड्डू कुमार सिंह नाम के व्यक्ति को गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शुरुआत तौर पर यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. अज्ञात लोगों के अस्पताल संचालक पर गोली चलायी गयी है, जिस व्यक्ति को गोली लगी है उनका आनंद हॉस्पिटल नाम से अस्पताल चलता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *