आरा-छपरा पुल पर ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत ; पति व देवर घायल

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत आरा-छपरा पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी का निमंत्रण देने जा रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतका मांझी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी बताई जाती हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील अपनी पत्नी उमरावती देवी और देवर शिव शंकर बीन के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आरा के दयाल चौक स्थित अपने मामा के घर शादी का कार्ड देने जा रहे थे. परिवार में जून माह में शादी निर्धारित थी, जिसके चलते वे निमंत्रण देने निकले थे. बताया जाता है कि तीनों बाइक से सड़क के किनारे-किनारे जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.

Add

टक्कर इतनी भीषण थी कि पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील बीन और शिव शंकर बीन गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. वही सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अर्जुन कुमार ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन महिला को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं, अस्पताल में दोपहर तक डोरीगंज थाना पुलिस के कोई भी पुलिस पदाधिकारी नहीं पहुंचे थे. इस संबंध में पूछे जाने पर डोरीगंज थाना अध्यक्ष राज शेखर ने बताया कि घटना की उन्हें प्रारंभिक जानकारी नहीं थी, हालांकि अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.फिलहाल पुलिस ट्रक की पहचान और चालक की तलाश कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *